फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बोले कांग्रेस बिना विचारधारा की पार्टी, महात्मा गांधी को बताया 'चतुर बनिया'

Sat, 10 Jun 2017 03:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में  लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी सिद्धान्तों पर काम करने वाली पार्टी थी ही नहीं, बल्कि वह एक स्पेशल गाड़ी के समान है, जिसे आजादी के लिए इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन


इसके साथ ही अमित शाह ने महात्मा गांधी को एक चतुर बनिया बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को कांग्रेस के निराशाजनक भविष्य के बारे में पता था। साथ ही शाह ने देश विरोधी नारे लगाने वालो पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो देशद्रोही नारे लगाएगा, वो देशद्रोही ही कहलाएगा। 

मामले में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अमित शाह पर राष्ट्रपिता के लिए चतुर बनिया शब्द का इस्तेमाल करने पर पलटवार किया है। उन्होंने  अमित शाह से इसके इसके लिए 'माफी' मांगने की मांग की है। वहीं काग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस किसी एक विचारधारा के आराध पर या किसी सिद्धान्त के आधार पर बनी हुई पार्टी नहीं है। सुरजेवाला ने आगे कहा कि आजादी के बाद, बीजेपी ऐसा कर रही है,जैसा अंग्रेजों ने किया था। अमित शाह का यह बयान उनकी सोच को बताता है। यह एक डरावनी बात है कि ऐसी पार्टी देश की अगुवाई कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस का गठन आजादी प्राप्त करने के लिए हुआ था। जिसमें सभी विचारधारा के लोग शामिल थे। महात्मा गांधी एक चतुर बनिया थे, उन्हें पता था कि कांग्रेस का आगे क्या होने वाला है। इसलिए उन्होंने कहा था कि काग्रेस को बिखेर देना चाहिए। उन्होंने ये इसलिए कहा था क्योंकि देश चलाने के लिए एक विचारधारा की आवश्यकता होती है और कांग्रेस की तो कोई विचारधारा थी ही नहीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें