फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार करतारपुर गलियारे का काम समय पर पूरा करने को प्रतिबद्ध: अमित शाह

Sat, 31 Aug 2019 07:59 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार करतारपुर गलियारे का काम तय समय पर पूरा करने को लेकर प्रतिबद्ध है। भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर गलियारे को लेकर शुक्रवार को पंजाब के गुरदासपुर में जीरो प्वाइंट पर तकनीकी समिति की बैठक हुई थी जिसके बाद गृह मंत्री ने यह आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


शाह ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के मौके पर विशेषकर सिख समुदाय को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा और राष्ट्र की बेहतर सेवा करने की ताकत प्रदान करेगा।

शाह ने ट्वीट किया, 'मैं निर्धारित समय सीमा के भीतर करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर काम पूरा करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराता हूं।'
 

यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा और भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा-मुक्त आवाजाही की सुविधा प्रदान करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें