फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ‘बिल्ड फॉर डिजिटल इंडिया’ के लिए किया समझौता

Sat, 31 Aug 2019 07:39 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने ‘बिल्ड फॉर डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम चालू करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ समझौता किया है। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि यह कार्यक्रम इंजीनियरिंग छात्रों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराएगा जहां वह सामाजिक समस्याओं से निपटने वाले प्रौद्योगिकी आधारित बाजार के लिए तैयार समाधान को विकसित कर सकेंगे।

विज्ञापन


बयान में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद के हवाले से कहा गया है, ‘यह पहल ना केवल देशभर के कॉलेज छात्रों को प्रोत्साहित करेगी बल्कि देश की कुछ बड़ी सामाजिक चुनौतियों के लिए कुछ अच्छे प्रौद्योगिकी समाधान भी पेश करेगी।’ 

कंपनी ने कहा कि इसके तहत देशभर से इंजीनियरिंग छात्रों को स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, स्मार्ट सिटी एवं अवसंरचना, महिला सुरक्षा, स्मार्ट परिवहन, पर्यावरण, दिव्यांगता एवं पहुंच और डिजिटल साक्षरता जैसे विषयों पर उनके विचार और समाधान पेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


बयान के मुताबिक इसके तहत प्रतिभागी मशीन लर्निंग, क्लाउड और एंड्राइड जैसी नई प्रौद्योगिकियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सीखने के अवसरों को लाभ उठा सकेंगे। गू्गल सबसे ज्यादा संभावना वाले उत्पाद एवं प्रोटोटाइप को उत्पाद डिजाइन, रणनीति और प्रौद्योगिकी में सिखाने वाले सत्र भी उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें