फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को आपदा प्रबंधन में दुनिया का नंबर वन देश बनाना होगा: अमित शाह

Sun, 30 Jun 2019 05:36 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • गृह मंत्री ने डीआरडीओ के साथ मिलकर लक्ष्य हासिल करने का फार्मूला सुझाया
  • बोले- आपदा की स्थिति में रणनीति पर चर्चा का एक क्रम बनना चाहिए
  • 12000 एनडीआरएफ जवान अभी आपदा की स्थिति में संभालते हैं मोर्चा 
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारत आपदा प्रबंधन में दुनिया का नंबर 1 देश बनेगा। शाह ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में जब हमारे जांबाज मोर्चे पर होते हैं एक ऐसा तंत्र तुरंत तैयार रहना चाहिए जो हालात के आधार पर त्वरित फैसले और स्थिति को बड़ी तेजी से वापस पहले जैसा करने की दिशा में बहुस्तरीय योजना बनाए।  शाह, आपदा प्रबंधन पर एनडीआरएफ के दो दिवसीय वार्षिक आयोजन के उद्घाटन मौके पर संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने एनडीआरएफ को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के साथ मिलकर आपदा से निपटने की रणनीति तैयार करने और घरेलू उपकरणों को विकसित करने का फार्मूला दिया। शाह ने कहा कि भारत की विभिन्न स्थलाकृति के कारण आपदा से यहां तबाही का मंजर भयानक होता है।

एनडीआरएफ की देश भर में 12 बटालियन हैं जो अलग अलग राज्यों में आपदा प्रबंधन का जिम्मा संभालती हैं। शाह ने कहा कि विविध एजेंसियों, संगठनों और इकाइयों के बीच आपदा की स्थिति में रणनीति पर चर्चा का एक क्रम बनना चाहिए ताकि मुश्किल हालातों में बहु स्तरीय कार्ययोजना को लागू कर तेजी से हालातों पर काबू पाया जा सके। यही नहीं देश के साथ साथ हमें नेपाल,  बांग्लादेश और श्रीलंका में भी आपदा प्रबंधन में भी सहयोग करना है। 

संकट में सरकारी आदेशों का इंतजार न करें

 शाह ने कहा कि उन्होंने बहुत से मौकों पर देखा है कि प्रोटोकॉल और आदेशों के आभाव में मुश्किल घड़ियों में उचित मदद नहीं पहुंचाई जा पाती है। शाह ने कहा विविध विभाग, संगठन या एजेंसियां संकट की स्थिति में सरकारी आदेशों का इंतजार न करें बल्कि मोर्चा संभालें और सटीक रणनीति पर काम करते हुए आपदा में कम से कम नुकसान के लक्ष्य को हासिल करने में जुट जाएं। 

नंबर वन बनना मुश्किल लेकिन नामुमकिन नहीं 

शाह ने कहा कि एनडीआरएफ के सामने आपदा प्रबंधन में दुनिया में नंबर एक बनने का लक्ष्य मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं है। सभी एजेंसियां जांच करें, आपदा से जुड़े आंकड़े जुटाएं, कारणों का अध्ययन करें और आपदा से निपटने की रणनीति तैयार करें। गृहमंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ को नंबर एक बनाने के लिए सरकार अपने खजाने खोल देगी। सभी आधुनिक यंत्र, उपकरण और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें