फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बोले- 2019 तक पूरे देश में 50 फीसदी वोट हासिल करेंगे, विपक्ष का होगा सफाया

Tue, 08 May 2018 02:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक विधानसभा में जीत को लेकर आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आ रहे हैं। शाह का मानना है कि पार्टी को कर्नाटक में पीएम मोदी की लोकप्रियता का फायदा मिलेगा और सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार से बातचीत में शाह ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है। लॉ और ऑर्डर का भी यहां बुरा हाल है। शाह ने सिद्धारमैया पर आरोप लगाया कि उन्होंने बंगलूरू को कांग्रेस के बिल्डरों के हाथ में सौंप दिया है। 

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बाकी की सरकारें एक बिल्डर को प्राथमिकता दे सकती हैं लेकिन कर्नाटक में ऐसे बिल्डर हैं जिनके हाथ में पूरा राज्य है। शाह ने कहा कि बीजेपी 2019 तक पूरे देश में 50 फीसदी वोट हासिल कर लेगी जिसके बाद विपक्ष के पास कुछ भी नहीं बचेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लिंगायत पर सिद्धारमैया के फैसला चुनाव में काम नहीं करेगा क्योंकि सीएम की भूमिका संदिग्ध है। इसके साथ ही येदियुरप्पा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी शाह ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने येदियुरप्पा पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें