फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र: शाह ने जेटली संग तैयार की रणनीति, तीन तलाक और ओबीसी बिल पारित कराने की है योजना

Wed, 11 Jul 2018 06:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amit shah
विज्ञापन

अगले हफ्ते बुधवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के लिए भाजपा ने विपक्षी हमले की काट ढूंढने और अहम बिल पारित कराने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस क्रम में मंगलावार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ भावी रणनीति पर चर्चा की।

विज्ञापन


इस दौरान इसी सत्र में राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए होने वाले चुनाव पर भी चर्चा हुई। भाजपा और सरकार की योजना इस सत्र में तीन तलाक और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने वाले बिल को हर हाल में पारित कराने की है। 

शाह किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे जेटली से रेल मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में उनके निवास पर मिले। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में सत्र के दौरान विपक्षी हमले से निपटने के साथ खास तौर पर उपसभापति पद के चुनाव पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि विपक्ष को पटखनी देने केलिए भाजपा इस पद का प्रस्ताव अकाली दल या टीडीपी को भी दे सकती है। गौरतलब है कि राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने और राजग का संख्या बल ज्यादा होने के बावजूद पार्टी बहुमत से बहुत दूर है। 

सत्र में भाजपा और सरकार की योजना हर हाल में एक साथ तीन तलाक पर रोक लगाने और राज्यसभा में लटके ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने वाले बिल को कानूनी जामा पहनाने की है। इसके अलावा इस सत्र में टीडीपी ने फिर से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की है। विपक्ष कश्मीर मुद्दे पर सरकार को घेरने के मूड में है। ऐसे में विपक्षी हमले को कुंद करने की भी रणनीति बनी। 

17 को सर्वदलीय बैठक 
सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने जहां 17 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। वहीं लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सांसदों को पत्र लिख कर सहयोग मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें