फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह, कहा- दो-तिहाई बहुमत से बनाएंगे सरकार

Thu, 05 Nov 2020 12:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांकुरा
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिनों के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। आज वे बांकुरा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की। वे यहां भाजपा संगठन की बैठक में हिस्सा लेने के साथ आदिवासी के घर भोजन करेंगे। माना जा रहा है कि शाह का यह दौरा अगले साल राज्य में होने वाले चुनाव की तैयारियों की शुरुआत है।

विज्ञापन

 

राज्य पहुंचकर उन्होंने कहा, 'कल रात से मैं बंगाल में हूं। जहां भी मैं गया, इसी प्रकार का उत्साह और ताकत दिखाई पड़ती है। एक तरफ ममता सरकार के खिलाफ भयंकर जन आक्रोश दिखाई पड़ता है। दूसरी ओर नरेंद्र मोदी जी के प्रति एक आशा और श्रद्धा दिखती है कि बंगाल में परिवर्तन मोदी जी के नेतृत्व में ही आ सकता है।'


शाह ने कहा, 'गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्गों को लाभ पहुंचाने वाली मोदी सरकार की 80 से अधिक योजनाएं पश्चिम बंगाल में जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रही हैं और यह समय बदलाव लाने का है। मैं यह आश्वासन दे सकता हूं कि आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।'
विज्ञापन


दो तिहाई बहुमत से बनाएंगे सरकार
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'जिस प्रकार के दमन का चक्र, विशेषकर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर ममता सरकार ने चलाया है, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि ममता सरकार का आखिरी समय आ गया है और आने वाले दिनों में यहां भाजपा की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनने जा रही है।'

फिर से बनाएंगे सोनार बांग्ला
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, 'मैं लोगों की नजर में पश्चिम बंगाल में बदलाव की उम्मीद देख सकता हूं जो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव है। मैं यहां बंगाल के लोगों से अपील कर रहा हूं कि इसके सीमावर्ती राज्य और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपने युवाओं को रोजगार देने के लिए, आपको ममता सरकार के स्थान पर भाजपा सरकार बनाने की जरूरत है। हम फिर से 'सोनार बांग्ला' बनाएंगे।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें