फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम पर रार...शाह ने 6 सवाल उठाकर विपक्ष पर साधा निशाना

Thu, 23 May 2019 01:58 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले तक ईवीएम को लेकर चल रही रार पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी विपक्ष पर हमलावर हो गए। ईवीएम के विरोध को जनादेश का अपमान बताते हुए कहा कि सभी 22 विपक्षी दल अपनी हार को देखकर बौखला गए हैं। शाह ने सोशल मीडिया के जरिए विपक्ष से 6 सवाल पूछकर निशाना साधा है।

विज्ञापन


पहला- ईवीएम से हुए पिछले चुनावों में जीत होने पर विपक्षी दलों ने सत्ता क्यों संभाली, जब उन्हें ईवीएम पर विश्वास ही नहीं है? 
दूसरा- सुप्रीम कोर्ट ने तीन से ज्यादा पीआईएल का संज्ञान लेने के बाद चुनावी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया है। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र के पांच वीवीपैट को गिनने का आदेश है। क्या विपक्ष सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं?
तीसरा- मतगणना के सिर्फ दो दिन पहले 22 विपक्षी दलों द्वारा चुनावी प्रक्रिया में परिवर्तन की मांग पूर्णतः असांविधानिक है, क्योंकि इस तरह का कोई भी निर्णय सभी दलों की सर्वसम्मति के बिना मुमकिन नहीं है। 
विज्ञापन

चौथा- विपक्ष ने ईवीएम पर हंगामा 6 चरणों का मतदान समाप्त होने के बाद शुरू किया। एग्जिट पोल के बाद यह और बढ़ गया। एग्जिट पोल के आधार पर ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल कैसे किया जा सकता है? 
पांचवां- ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों को चुनाव आयोग ने सार्वजनिक रूप से चुनौती देकर इसके प्रदर्शन का आमंत्रण दिया था। उसे किसी ने स्वीकार नहीं किया। आयोग ने वीवीपैट की व्यवस्था भी की। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के बाद भी इस पर सवाल उठाना सही है? 
छठा- विपक्ष हिंसात्मक व अलोकतांत्रिक बयान के द्वारा किसे चुनौती दे रहा है? जो भी नतीजा आए, सभी को स्वीकार करना चाहिए। यह 90 करोड़ मतदाताओं का जनादेश होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें