फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की धुंआधार वर्चुअल रैलियां, अगले दो दिन में शाह समेत दिग्गज नेता चार राज्यों को करेंगे संबोधित

Sun, 07 Jun 2020 03:51 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
jp nadda, rajnath singh, amit shah - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीय जनता पार्टी चुनावी रंग में लौटने लगी है। महामारी के बीच भाजपा धुंआधार वर्चुअल रैलियां करने जा रही है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ओडिशा, पश्चिम बंगाल में आठ और नौ जून को वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। उनके अलावा सोमवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात में और राजनाथ सिंह महाराष्ट्र में वर्चुअल रैली करेंगे। 

विज्ञापन


मालूम हो कि भाजपा रविवार को वर्चुअल रैली के साथ बिहार में अपने चुनाव अभियान का आगाज कर रही है। रैली को अमित शाह संबोधित करेंगे। कहा जा रहा है कि वे इस दौरान 12 लाख लोगों से रूबरू होंगे। इस रैली को 'बिहार जनसंवाद रैली' नाम दिया गया है। इस दौरान शाह कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में मोदी सरकार की कोशिशों के बारे में जनता को बताएंगे और सरकार की एक साल की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें