फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: गुवाहाटी में शाह के विमान की आपात लैंडिंग, त्रिपुरा में 'रथ यात्रा' को दिखाएंगे हरी झंडी

Thu, 05 Jan 2023 04:59 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुधवार रात अगरतला पहुंचना था। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को उनका त्रिपुरा में दो रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमान ने बुधवार रात गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की। अधिकारियों ने बताया कि अमित शाह को अगरतला जाना था, लेकिन घने कोहरे के कारण विमान अगरतला हवाईअड्डे पर नहीं उतर सका। एटीसी सूत्रों ने बताया कि इसके बाद विमान को गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर डायवर्ट किया गया, जहां वह सुरक्षित उतरे।

शाह आज त्रिपुरा में भाजपा की 'रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। आठ दिवसीय यात्रा उस दिन उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर से शुरू होगी। देर रात गुवाहाटी के एलजीबीआई एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अमित शाह का स्वागत किया।

'जन विश्वास यात्रा' निकाली जाएगी  

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अमित शाह दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम में एक रैली में भी हिस्सा लेंगे। रथ यात्रा का नाम 'जन विश्वास यात्रा' रखा गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 जनवरी को यात्रा के समापन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया यह भी जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी इसमें शामिल होंगी। जन विश्वास यात्रा की तैयारियां बुधवार को लगभग पूरी कर ली गई हैं।

त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि 'जन विश्वास यात्रा' के दौरान पार्टी को लगभग 10 लाख लोगों के साथ जुड़ने की उम्मीद है। यह राज्य के सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। केंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी गतिविधियों को उजागर करने के लिए 200 रैलियां और 100 से ज्यादा जुलूस आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य 2018 के बाद से भाजपा सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित करना है।

उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में दशकों पुरानी सीपीआई सरकार को उसके गढ़ में हराकर बीजेपी ने एतिहासिक जीत हासिल की थी। अपने सहयोगी दल आईपीएफटी के साथ 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा ने 43 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। भाजपा ने 35 और आईपीएफटी ने 8 सीटें जीती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें