आईटीबीपी ने फतह की दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू
- फोटो : PTI
अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण का हिस्सा था ये अभियान
गौरतलब है कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की तरफ से स्थापित किया गया ये कीर्तिमान एक खास अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा थी। इसमें उन्हें माउंट मकालू और माउंट अन्नपूर्णा (8,091 मीटर ऊंची) दोनों पर चढ़ाई करनी थी। आईटीबीपी के इस पर्वतारोहण अभियान को 21 मार्च को नई दिल्ली में आईटीबीपी मुख्यालय से रवाना किया गया था। आईटीबीपी के इतिहास में यह पहली बार है जब उन्होंने एक ही मिशन में दो इतनी ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की है। यह उनकी ऊंचाई वाले इलाकों में काम करने की जबरदस्त काबिलियत का सुबूत है।
ये भी पढ़ें:- Kerala: महिला वकील से मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल; तीन दिन बाद गिरफ्तार वरिष्ठ वकील 14 दिन की हिरासत में
150 किलो अपशिष्ट भी किया इकट्ठा
इसके साथ ही दोनों स्वच्छ हिमालय, ग्लेशियर बचाओ अभियान के तहत ऊंचाई वाले शिविरों से 150 किलोग्राम गैर-बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट भी इकट्ठा किया। इससे आईटीबीपी ने अपने की पर्यावरण संरक्षण के वादे को निभाया। माउंट मकालू पर सफलतापूर्वक चढ़ाई के साथ आईटीबीपी ने अब दुनिया की 14 आठ-हजार ऊंची चोटियों में से छह पर चढ़ाई कर ली है। इनमें माउंट एवरेस्ट, माउंट कंचनजंगा, माउंट धौलागिरी, माउंट लोत्से और माउंट मनास्लू शामिल हैं। बल ने अब तक कुल 229 चोटियों पर विजय हासिल की है।