केंद्र सरकार के दिग्गज नेताओं ने योग गुरु बाबा रामदेव की तारीफ की है। रामदेव की जिंदगी पर आधारित टीवी सीरियल 'स्वामी रामदेव: एक संघर्ष' के प्रीमियर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बाबा की तारीफ की है।
सबसे पहले
अमित शाह ने कहा कि 'रामदेव ने बेहद कम समय में योगा और आयुर्वेद को न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में फैला दिया है और वह भी ऐसे समय में जब इसे दुनिया भूलती जा रही थी। उन्होंने पतंजलि के जरिए स्वदेशी का विकल्प दिया।'
वहीं
अरुण जेटली ने कहा 'पहले वह एक योग गुरु के रूप में पूरे भारत में प्रसिद्धि हासिल की है। लेकिन वह सिर्फ योग गुरू ही नहीं बल्कि समाजिक कार्यकर्ता भी हैं। यही नहीं वह भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी जाने जाते हैं।'
बता दें कि यह सीरियल 12 फरवरी से 'डिस्कवरी जीत' पर शुरू होने जा रहा है। यह सीरियल उनके जीवन से जुड़े कई राज दर्शकों के सामने रखने वाला है।