फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvENG: रिचर्डसन की आंधी में उड़े ब्रिटिश बल्लेबाज, कंगारुओं की 7 विकेट से जीत

Sat, 10 Feb 2018 06:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : File
विज्ञापन

केन रिचर्डसन की घातक गेंदबाजी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने टी20 ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दी। कंगारू कप्तान डेविड वॉर्नर में टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

विज्ञापन


वॉर्नर के फैसले को सही साबित करते हुए बिली स्टेनलेक ने अपने पहले ही ओवर में एलेक्स हेल्स को महज 3 रन पर फिंच के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद आए डेविड मलान दुर्भाग्यवश 10 रन बनाकर रन आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने सबसे अधिक 46 और इसके बाद सेम विलिंग्स ने 29 रन बनाए। 

अंतिम ओवरों में कंगारू गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी की और इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से रिचर्डसन ने 3 और स्टेनलेक ने दो, जबकि एंड्रयू टाए एक विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन


138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई की शुरुआत खराब रही और ओपनर डेविड वॉर्नर 2 रन बनाकर डेविड विली की गेंद पर विकेट के पीछे बटलर के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद डार्सी शॉट (36 नाबाद) और क्रिस लीन (31) के बीच शानदार 49 रन की साझेदारी हुई। लीन को जॉर्डन ने बटलर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। 

इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ 39 रन की पारी खेली और उन्हें भी जॉर्डन ने विकेट के पीछे कीपर के हाथों आउट किया। चौथे नंबर पर आए एरॉन फिंच आते ही 5 बॉल पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 20 रन की नाबाद पारी खेल टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाई। केन रिचर्डन को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें