फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah vs Akhilesh Yadav: 'कौन... आपकी पाकिस्तान से बात होती है क्या?' लोकसभा में अखिलेश पर बरसे अमित शाह

Tue, 29 Jul 2025 03:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा सांसद ने संसद में भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि जिस विषय पर मैं यहां बात करने आया हूं, यह तो शुरू से ही कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कई मुद्दे उठाए जा रहे हैं, लेकिन यह मुद्दा सत्ता पक्ष या विपक्ष का नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा का है। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव, अमित शाह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच मंगलवार को तीखी बहस हुई। ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर लोकसभा में चर्चा के दूसरे दिन दोनों के बीच खासी गहमागहमी देखने को मिली। शाह ने सदन को बताया कि 22 अप्रैल के पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकवादी हाल ही में जम्मू-कश्मीर में चलाए गए ऑपरेशन महादेव में मारे गए। उन्होंने दावा किया कि सेना और सीआरपीएफ ने आतंकवादियों के आका को मार गिराया है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के नेता ने बीच में ही टोकते हुए कहा, 'उनके आका पाकिस्तान में हैं।' इस पर गृह मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा, 'कौन... आपकी पाकिस्तान से बात होती है क्या?' विपक्षी सांसदों ने अपनी सीटों से उठकर शाह की टिप्पणी पर थोड़ी देर के लिए हंगामा किया।

विज्ञापन


कन्नौज से लोकसभा सांसद ने डीएमके सांसद कनिमोझी के बाद बोलते हुए केंद्र पर तीखा हमला बोला और कहा कि सरकार की ओर से पाकिस्तान के साथ शत्रुता समाप्त करने की घोषणा करने के बजाय उनके 'महान मित्र' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों के बीच युद्धविराम की घोषणा कर दी। सरकार पीछे कैसे हट गई? क्या कारण था, जिसके लिए सरकार को युद्धविराम की घोषणा करनी पड़ी? मुझे उम्मीद थी कि सरकार युद्धविराम की घोषणा करेगी, लेकिन उनकी दोस्ती बहुत गहरी है, इसलिए उन्होंने अपने दोस्त से कहा कि आप केवल युद्धविराम की घोषणा करें, हमें इसकी जरूरत नहीं है, हम इसे आपसे ही स्वीकार करेंगे।

'मुद्दा सत्ता पक्ष या विपक्ष का नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा का'
लोकसभा सांसद ने संसद में भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि जिस विषय पर मैं यहां बात करने आया हूं, यह तो शुरू से ही कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कई मुद्दे उठाए जा रहे हैं, लेकिन यह मुद्दा सत्ता पक्ष या विपक्ष का नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा का है। 
विज्ञापन


ट्रंप के दावों पर बवाल
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बार-बार दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के साथ युद्धविराम समझौते को संभव बनाने में उनका हाथ था। उन्होंने दोनों देशों के बीच शत्रुता समाप्त करने के लिए व्यापार और शुल्कों का इस्तेमाल करने का दावा किया है। हालांकि, भारत सरकार ने राष्ट्रपति ट्रंप के दावों का बार-बार खंडन किया है और कहा है कि शत्रुता समाप्त होने के बाद ही दोनों पक्षों ने आपस में सहमति जताई, न कि किसी तीसरे पक्ष के माध्यम से।

गलत सूचनाओं पर भी कटाक्ष किया
समाजवादी पार्टी के सांसद ने भारतीय सशस्त्र बलों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर हम दुनिया के साहसी सशस्त्र बलों की गिनती करें, तो भारतीय सेनाएं उस सूची में सबसे आगे होंगी। हर कोई उनके साहस की सराहना करता है। हालांकि, कन्नौज के सांसद ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर कथित कब्जे को लेकर कुछ समाचार चैनलों द्वारा फैलाई जा रही गलत सूचनाओं पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि समाचार चैनल देखने वाला कोई भी व्यक्ति भारत की जीत को लेकर आश्वस्त होगा। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि न केवल पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया, बल्कि भारत पाकिस्तानी एयरबेस तक भी पहुंच गया। हमें पहले लगता था कि भारत पाकिस्तान को सबक सिखा सकता है, माकूल जवाब दे सकता है। लेकिन जब हम विभिन्न चैनल देख रहे थे, तो ऐसा लग रहा था जैसे कराची, लाहौर हमारा है, कुछ ने तो यह भी कहा कि हमने कुछ (पाकिस्तानियों) को पकड़ लिया है।

'पीओके के मामले में हम सभी इंजनों को एक साथ देखते हैं'
सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि जहां वह सरकार के विभिन्न इंजनों को आपस में टकराते हुए देखते हैं, वहीं पीओके के मामले में वे एकजुट हैं। मैं सरकार के विभिन्न इंजनों को आपस में टकराते हुए देखता हूं, हो सकता है कि यह मेरा गलत विश्वास हो, लेकिन पीओके के मामले में हम सभी इंजनों को एक साथ देखते हैं। उन्होंने कहा, 'जब पीओके तक पहुंचने की बात आती है, तो कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि छह महीने के अंदर हमें पीओके वापस पाने का मौका मिल जाएगा।'

'अपने ही लोग उनकी तारीफ नहीं करते'
अपने संबोधन के दौरान एनडीए सांसदों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि जब भी विपक्षी सांसद बोलते हैं, तो उनकी बातों की तारीफ हो रही है, लेकिन जब सत्तारूढ़ गठबंधन बोलता है, तो उनके अपने ही लोग उनकी तारीफ नहीं करते।'

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानिए
दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओजेके) में आतंकी ढांचों पर सटीक हमले किए। भारत ने इसके बाद पाकिस्तान के हर नापाक आक्रमण को नाकाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें