फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आंखें बंद करूं तो सामने दिखते हैं दादा': अजित पवार को याद कर भावुक हुए शाह, बोले- उनका जाना अपूरणीय क्षति

Mon, 16 Nov 2026 03:25 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

अमित शाह ने अजित पवार के निधन को महाराष्ट्र और व्यक्तिगत रूप से अपने लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि दादा की विकास संबंधी समझ, दूरदृष्टि और प्रशासनिक अनुभव की भरपाई संभव नहीं है। शाह ने उन्हें स्पष्ट विचारों वाला जीवंत व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि आज भी आंखें बंद करने पर वे सामने खड़े नजर आते हैं।
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत एनसीपी नेता अजीत पवार की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दादा का अचानक और असामयिक निधन एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने अजित पवार के असामयिक निधन को न केवल महाराष्ट्र, बल्कि विशेष रूप से पुणे, बारामती, पिंपरी और चिंचवड़ क्षेत्रों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। गृह मंत्री ने कहा कि दादा का व्यक्तित्व इतना जीवंत और सकारात्मक था कि आज भी अगर मैं अपनी आंखें बंद करूं तो मुझे दादा अपने ठीक सामने खड़े दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दादा केवल उनके करीबी मित्र ही नहीं थे, बल्कि सच्चे सहयोगी भी थे। उनके जाने से देश ने एक जननेता खो दिया है। दादा के राजनीतिक जीवन को याद करते हुए अमित शाह ने कहा कि दिवंगत एनसीपी नेता की कार्यशैली भविष्य के राजनीतिक नेताओं के लिए एक विश्वविद्यालय की तरह काम करेगी।

विज्ञापन


अमित शाह ने अजित पवार के राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें विकास की गहरी समझ थी। पंचायती राज, सहकारिता, कृषि और आधुनिक शहरी विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें व्यापक अनुभव हासिल था। उन्होंने कहा कि अजित पवार दूरदृष्टि और विजन रखने वाले नेता थे। उनका विकास को लेकर नजरिया और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का अनुभव उन्हें एक विशिष्ट जननेता बनाता था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दादा आज हमारे बीच नहीं हैं। उनका व्यक्तित्व इतना जीवंत और सकारात्मक था कि आज भी अगर मैं अपनी आंखें बंद करूं तो मुझे दादा अपने ठीक सामने खड़े दिखाई देते हैं। वे एकदम स्पष्ट विचारों वाले व्यक्ति थे; अगर कोई काम हो सकता था, तो उनका जवाब 'हां' होता था और अगर नहीं हो सकता था तो 'ना'।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें