फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: अमित मालवीय दायर करेंगे कोलकाता के वकील के खिलाफ मानहानि का मामला, अपमानजनक टिप्पणी करने का लगाया आरोप

Wed, 12 Jun 2024 03:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अमित मालवीय ने बताया कि आठ जून को उनके वकील ने  शांतनु सिंहा को एक कानूनी नोटिस भेजा, जिसमें उनसे मांफी की मांग की गई। उन्होंने पोस्ट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
अमित मालवीय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने बुधवार को कोलकाता के वकील शांतनु सिंहा पर सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह शांतनु सिंहा के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे।
विज्ञापन


कोलकाता के वकील के खिलाफ अमित मालवीय दायर करेंगे मानहानि का मामला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अमित मालवीय ने कहा, "शांतनु सिन्हा की 7 जून, 2024 को की गई निंदनीय फेसबुक पोस्ट ने एक तरह की राजनीति से जुड़ा सवाल खड़ा किया। यह महिलाओं को अलग-थलग करने से प्रेरित है। यह सार्वजनिक जीवन में लैंगिक संबंधों को दोहरे नजरिए से देखता है। यह विशेष रूप से महिलाओं के प्रति अपमानजनक है।" उन्होंने आगे कहा, "इसमें आश्चर्य की बात नहीं कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस, जिन्हें महिलाओं के सम्मान में बोलना चाहिए, उन्होंने झूठ फैलाने का विकल्प चुना।"

अमित मालवीय ने कहा, "आठ जून को मेरे वकील ने शांतनु सिंहा को एक कानूनी नोटिस भेजा, जिसमें उनसे मांफी की मांग की गई।" वकील शांतनु सिंहा के पोस्ट को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भाजपा नेता ने कहा, "मैंने शांतनु सिंहा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मानहानि का मामला दर्ज करने का फैसला किया।" 
विज्ञापन


वकील शांतनु सिंहा ने मानहानि मामले पर दी प्रतिक्रिया
मानहानि का मामला दर्ज होने के बाद शांतनु सिंहा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके बयानों को गलत तरीके से बताया गया है। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने पोस्ट को वापस नहीं लेंगे। शांतनु सिंहा ने कहा, "अगर मेरे पोस्ट से अमित मालवीय को ठेस पहुंचीं तो इसके लिए मैं दुख व्यक्त करता हूं। मैंने अपने पोस्ट में कुछ भी अप्रिय नहीं लिखा। इसलिए मैं इसे वापस नहीं लूंगा।" बता दें कि अमित मालवीय पहले ही शांतनु सिंहा के खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान देने के लिए कानूनी नोटिस भेज चुके हैं, जिसमें उन्होंने माफी की मांग भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें