फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में रेल नीर संयंत्र की स्थापना को लेकर कांग्रेस के दावे को रेलवे ने किया खारिज

Sat, 29 Sep 2018 03:19 PM IST
भाषा
विज्ञापन
रेल नीर संयंत्र
विज्ञापन
रेलवे ने कांग्रेस के 2014 में आईआरसीटीसी द्वारा अमेठी में रेल नीर का संयंत्र शुरू करने के दावे को नकारते हुए शनिवार को कहा है कि यह संयंत्र 2015 में शुरू किया गया था। 
विज्ञापन

शुक्रवार को ट्वीट में कांग्रेस ने दावा किया था कि संयंत्र 2014 में स्थापित किया गया था लेकिन बाद में भाजपा के हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया कि इसे 2015 में शुरू किया गया था। 

अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र की घोषणा 2010-2011 के बजट में की गयी थी और इसका शिलान्यास फरवरी 2014 में चुनावों से पहले किया गया था। उन्होंने बताया कि आईआरसीटीसी ने इसे 2015 में शुरू किया था। 
विज्ञापन


इस संयंत्र की क्षमता प्रतिदिन भारतीय रेलवे के लिए 72000 हजार बोतल बनाने की है और यह लखनऊ रेलवे स्टेशन से 125 किलोमीटर दूर अमेठी के टिकरिया में स्थित है। यहां से रेल नीर की बोतलें लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर और वाराणसी जैसे बड़े स्टेशनों को आपूर्ति की जाती है। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें