फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Court: 'अमेरिकी नागरिक बच्चे को गोद नहीं ले सकते भारतीय, चाहे रिश्तेदार का ही...', बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला

Thu, 17 Jul 2025 02:12 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि भारतीय नागरिक को अमेरिकी नागरिक बच्चे को गोद लेने का कोई मौलिक अधिकार नहीं है, भले ही वह रिश्तेदार ही क्यों न हो। कोर्ट ने दंपत्ति की याचिका खारिज करते हुए कहा कि जब तक बच्चा देखभाल की जरूरत में न हो, भारतीय कानून ऐसा गोद लेना नहीं मानता। गोद लेने की प्रक्रिया पहले अमेरिका में पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
बंबई उच्च न्यायालय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि भारतीय नागरिक का यह कोई मौलिक अधिकार नहीं है कि वह किसी रिश्तेदार के अमेरिकी नागरिक बच्चे को गोद ले सके। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब कोई बच्चा देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता में नहीं है या कानून के उल्लंघन से जुड़ा नहीं है, तब ऐसे बच्चे को भारतीय कानून के तहत गोद नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन


यह फैसला न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति नीला गोखले की खंडपीठ ने सुनाया। एक भारतीय दंपत्ति ने अपने रिश्तेदार के बेटे को गोद लेने की याचिका दायर की थी। बच्चा जन्म से अमेरिका का नागरिक है। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी और कहा कि यह मामला भारतीय कानून की सीमाओं से बाहर है।

बच्चा ‘जरूरतमंद’ की श्रेणी में नहीं आता: कोर्ट
कोर्ट ने कहा कि जिस बच्चे को गोद लेने की कोशिश की जा रही है, वह भारत के जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत देखभाल और संरक्षण की जरूरत वाले बच्चे या कानून से टकराव में आए बच्चे की श्रेणी में नहीं आता। इसलिए भारतीय गोद लेने के नियमों और कानूनों के अंतर्गत ऐसा दत्तक ग्रहण वैध नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन


विदेशी नागरिक को गोद लेने का प्रावधान नहीं
कोर्ट ने साफ कहा कि जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और एडॉप्शन रेगुलेशन्स में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो किसी विदेशी नागरिक, चाहे वह रिश्तेदार ही क्यों न हो, को भारत में गोद लेने की अनुमति देता हो। जब तक वह बच्चा विशेष श्रेणियों में नहीं आता। इसलिए कोर्ट ने अपने "असाधारण अधिकार" का प्रयोग करते हुए भी दत्तक ग्रहण को मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- क्रॉसिंग पर ट्रेन-स्कूल वैन की टक्कर मामले में एनएचआरसी सख्त; रेलवे-तमिलनाडु सरकार और DGP को थमाया नोटिस

गोद लेने के आवेदन को किया था खारिज
इस मामले में केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण ने पहले ही इस दंपति को ‘संभावित गोद लेने वाले माता-पिता’ के तौर पर पंजीकृत करने से इनकार कर दिया था। सीएआरए का कहना था कि अमेरिका में जन्मे बच्चे को तब तक गोद नहीं लिया जा सकता जब तक वह अमेरिका में वहां के कानूनों के तहत दत्तक नहीं हो जाता।

अमेरिकी कानून के तहत ही करनी होगी प्रक्रिया
हाईकोर्ट ने कहा कि अगर दंपत्ति इस बच्चे को गोद लेना चाहते हैं, तो उन्हें पहले अमेरिका में विधिवत रूप से गोद लेने की प्रक्रियान पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे भारत में संबंधित दस्तावेजों और प्रक्रियाओं के आधार पर बच्चे को भारत ला सकते हैं। भारत की न्याय व्यवस्था विदेशी नागरिक बच्चों को सीधे गोद लेने की अनुमति नहीं देती।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा को उम्रकैद में बदला

याचिका खारिज, कोर्ट ने जताई संवैधानिक सीमा
कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए यह भी कहा कि न तो याचिकाकर्ताओं का कोई मौलिक अधिकार बनता है विदेशी नागरिक बच्चे को गोद लेने का, और न ही बच्चे के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। कोर्ट ने साफ कहा कि ऐसे मामलों में भारतीय कानून की संवैधानिक और कानूनी सीमाओं का पालन अनिवार्य है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें