फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: वीजा के लिए आज से हाेंगे साक्षात्कार, 'भारतीय छात्रों की वैध यात्रा को सुगम बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता'

Mon, 14 Jun 2021 03:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • वाणिज्य मामलों के अधिकारी डॉन हेफलिन ने कहा कि छात्रों की अमेरिकी की वैध यात्रा को सुगम बनाने के लिए हम छात्रों को सोमवार से इंटरव्यू के लिए स्लॉट देना शुरू कर रहे हैं। अमेरिका में एक अगस्त या इसके बाद शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू हो सकते हैं। 
विज्ञापन
छात्र वीजा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका सोमवार से भारतीय छात्रों को वीजा इंटरव्यू के लिए समय देना शुरू करेगा। अमेरिकी दूतावास में वाणिज्य मामलों के अधिकारी डॉन हेफलिन ने रविवार को कहा कि छात्रों की अमेरिकी की वैध यात्रा को सुगम बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका जाने वाले छात्रों को देश में प्रवेश करने के लिए कोविड-19 टीकाकरण के किसी प्रमाण की जरूरत नहीं होगी, बल्कि उन्हें अपनी यात्रा के समय से 72 घंटे के अंदर कराई गई कोविड-19 की जांच की निगेटिव रिपोर्ट की जरूरत होगी।

कोरोना महामारी के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के मद्देनजर उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका जाने के इच्छुक भारतीय छात्रों को वीजा के साक्षात्कार का समय हासिल करने में परेशानी होने से उनकी चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम छात्रों को सोमवार से इंटरव्यू के लिए स्लॉट देना शुरू कर रहे हैं। छात्रों और उनके परिवारों के तनाव और चिंता के बारे में हमें पता है। हम जुलाई और अगस्त में अधिक से अधिक छात्र वीजा आवेदकों को समायोजित करने के लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अमेरिका में एक अगस्त या इसके बाद शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू हो सकते हैं। इसके लिए छात्र शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू होने से 30 दिन पहले तक वहां जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में राष्ट्रीय हित अपवाद की जरूरत नहीं है।

छात्र अपने संबंधित विश्वविद्यालय से संपर्क में रहें ताकि अमेरिका जाने का समय तय हो सके। राष्ट्रीय हित अपवाद (एनआईई) के तहत अमेरिका में उन लोगों को यात्रा करने की अनुमति होती है जिनका देश में प्रवेश राष्ट्रीय हित में माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें