कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या के लिहाज से भारत दूसरे स्थान पर है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,52,734 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,128 लोगों की इस घातक बीमारी के कारण मौत भी हुई। वहीं, पूरी दुनिया कि अगर बात करें तो कोरोना संक्रमितों की संख्या भारत से भी अधिक अमेरिका में है। अमेरिका में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3,40,43,068 है तो वहीं भारत में 2,78,94,800 लोग अब तक कोरोना का शिकार हो चुके हैं।
पांचवें स्थान पर टर्की
अधिक कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में तीसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक कोरोना के 16,515,120 केस सामने आ चुके हैं जबिक चौथे स्थान पर फ्रांस है। फ्रांस में अब तक 56,66,113 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं पांचवें स्थान पर टर्की है, जहां अब तक कोरोना के 5,242,911 मामले सामने आ चुके हैं।
संक्रमण के कारण सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुईं
पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के कारण हुई मौत के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत तीसरे नंबर पर है जबकि कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें भी अमेरिका में ही हुईं। अमेरिका में अब तक 609,544 लोग कोरोना महामारी की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं। इसके बाद ब्राजील का नंबर आता है, जो कि दूसरे स्थान पर है। यहां 4,62,092 लोगों की कोरोना कारण मौत हो गई। तीसरे नंबर पर भारत है, जहां अभी तक 3,25,972 लोगों ने कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा दी।
कोरोना के एक्टिव केस के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर
बता दें कोरोना के एक्टिव केस के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है। हालांकि, भारत में रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में भारत में कोरोना के एक्टिव केस में गिरावट देखने को मिलेगी।