फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भारतीय ट्रेनों में पार्सल का काम भी करेगी अमेजन कंपनी, इन दो ट्रेनों से होगी शुरुआत

Wed, 31 Jul 2019 07:05 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमेजन
विज्ञापन
अब ई-कामर्स कंपनी अमेजन भारतीय ट्रेनों में पार्सल का काम भी करेगी। कंपनी पायलट प्रोजेक्ट के तहत रेलवे बोर्ड ने सियालदह और मुंबई राजधानी ट्रेन में पार्सल सर्विस देने का आदेश भी जारी कर दिया है। कंपनी पहले इन्हीं दोनों ट्रेनों से शुरुआत कर रही है। इसके बदले अमेजन रेलवे को एक निर्धारित शुल्क देगा। फिलहाल यह प्रोजेक्ट एक महीने के लिए शुरू किया गया है। एक महीने की रिपोर्ट तैयार होने के बाद सफल होने पर इसे आगे बढ़ाया जाएगा। लाभ दिखने के बाद इसे देशभर में रेलवे की पार्सल सेवा के निजीकरण का विचार किया जा सकता है।   
विज्ञापन


इस खबर के बाद रेलवे के कर्मचारी नाराज हो गए हैं। इन्हें अपनी नौकरी जाने का खतरा सताने लगा है। भारतीय रेलवे लोडिंग अनलोडिंग वर्कर यूनियन ने 31 जुलाई और 1 अगस्त पर हड़ताल पर भी जा सकते हैं। मुंबई राजधानी (12952/12951) और सियालदह राजधानी (12314/12313) में गार्ड के डिब्बे के साथ लगने वाले एसएलआर (पार्सल वैगन) में ढाई टन पार्सल के परिवहन की अनुमति अमेजन इंडिया को दी गई है।

बता दें कि एक एसएलआर की क्षमता चार टन होती है, जो अभी पूरी तरह से रेलवे के पास है। अब इन ट्रेनों में रेलवे मात्र डेढ़ टन सामान ही बुक कर सकेगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे, पूर्व रेलवे और पश्चिम रेलवे को आदेश जारी कर दिया है। एलएचबी कोच वाली ट्रेनों में एसएलआर के दो कोच होते हैं। इसमें आगे वाला कोच ठेकेदार को लीज पर दिया जाता है। एक कोच रेलवे के पास होता है, उसमें भी अमेजन को हिस्सेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें