फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन पर 1400 रुपये में बिक रहा था नारियल का खोल, ट्विटर पर हुआ वायरल तो कम की कीमत

Thu, 17 Jan 2019 06:58 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमेजन पर बिक रहा नारियल का खोल
विज्ञापन

ऑनलाइन मार्केटिंग या ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन यूं तो अपने उपभोक्ताओं को तरह-तरह के ऑफर देकर हमेशा ही चौंकाती रहती है लेकिन, हाल ही में अमेजन जिस वजह से चर्चा में है वह कोई ऑफर या खास डील नहीं बल्कि नारियल का खोल है। जी हां अमेजन पर एक नारियल का खोल पूरे 1365 रुपये में बिक रहा था वह भी डिस्काउंट के बाद।

विज्ञापन


वेबसाइट पर इस नारियल के खोल की असल कीमत तीन हजार रुपये दर्शाई गई जिसे डिस्काउंट के बाद 1365 रुपये किया गया है। इसके साथ ही नारियल बेचने वाले ने यह भी स्पष्ट किया है कि चूंकि यह प्राकृतिक है इसलिए इस पर दरारें और निशान भी हो सकते हैं और आप इसे लेकर शिकायत नहीं कर सकते।

और तो और इस नारियल के खोल को खरीदने के लिए ईएमआई का ऑप्शन भी मौजूद है। ट्विटर पर अमेजन का यह नारियल इतनी तेज गति से वायरल हुआ कि देश-विदेश से इसे लेकर रिट्वीट और कमेंट होने लगे। हालांकि, इसके बाद अब अमेजन की वेबसाइट पर नारियल के इस खोल की कीमत घटाकर 150 रुपये हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ट्विटरातियों ने इस तरह उड़ाया अमेजन का मजाक









 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें