फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन पर बिक रहा ये अश्लील ऐशट्रे, कंपनी की हो रही चौतरफा आलोचना

Tue, 06 Jun 2017 05:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग ने मार्केट में आज प्रतियोगिता के स्तर को नई उंचाईयों पर पहुंचा दिया है, दिग्गज ई-कॉमर्स अमेजन इंडिया एक बार फिर अपने प्रोडक्ट को लेकर विवादों में हैं।
विज्ञापन


इस बार अमेजन सारी हदें पार करते हुए एक ऐसी ऐशट्रे को बेच रही है जिस पर ग्राहकों ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। 

यह ऐशट्रे 'ट्रायपोलर क्रिएटिव एश-ट्रे' के नाम से बेची जा रही है। जिसमें एक महिला को लेटे हुए दिखाया गया है। वहीं कंपनी ने कहा कि ग्राहक इस उत्पाद को सजावट के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अश्लील डिजाइन वाली इस ऐशट्रे की चाौतरफा आलोचना हो रही है।

इससे पहले भारतीय झंडे तिरंगे जैसा डोरमेट (पायदान) बेचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेजन के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया था। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए अमेजन कनाडा से तिरंगे जैसा डोरमेट हटाने और बिना शर्त माफी मांगने को कहा था।
विज्ञापन


सुषमा ने कहा था कि अगर अमेजन कनाडा ऐसा करने में विफल रहता है, तो उसके अधिकारियों को भारत में घुसने नहीं दिया जाएगा। कंपनी के अधिकारियों को वीजा नहीं दिए जाएंगे और पहले से जारी वीजा भी रद्द कर दिए जाएंगे।

विदेश मंत्री ने भारतीय दूतावास से भी मामले को अमेजन कनाडा के समकक्ष उठाने को कहा था। जिसके बाद भारतीय झंडे तिरंगे के रंग में बेचे जा रहे उत्पादों को कंपनी ने हटा लिया था।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें