अमेजन इंडिया के उत्पादों की जानकारी हिंदी में भी ले सकेंगे ग्राहक
Tue, 04 Sep 2018 05:22 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
सार
Manish Tiwary, Vice President, Category Management, and Kishore Thota, Director, Customer Experience and Marketing, announce the launch of Amazon.in's shopping experience in Hindi. Photo: Amazon
हिंदी में Amazon.in के शॉपिंग अनुभव की घोषणा करते अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष (श्रेणी प्रबंधन) मनीष तिवारी और निदेशक किशोर थोटा (ग्राहक अनुभव और विपणन)। (फोटो स्त्रोत: अमेजन)
अमेजन इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसका ऑनलाइन मार्केटप्लेस अब हिंदी में भी उपलब्ध होगा। कंपनी का लक्ष्य 10 करोड़ खरीदारों को ऑनलाइन लाना है।
विज्ञापन
अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष (श्रेणी प्रबंधन) मनीष तिवारी ने कहा कि इससे देश में खरीदार अमेजन की खरीदारी का हिंदी में भी लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता उत्पाद की जानकारी हिंदी में पढ़ने के साथ ही सौदे एवं छूट खोजना, ऑर्डर करना आदि भी हिंदी में कर सकेंगे।
तिवारी ने कहा कि हिंदी में खरीदारी की शुरुआत 10 करोड़ नये उपभोक्ताओं को ऑनलाइन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। किसी भारतीय भाषा में इस तरह की पहली शुरुआत से करोड़ों हिंदी भाषी अपनी पसंदीदा भाषा में खरीदारी कर सकेंगे।