फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस शादी के 25 साल बाद लेंगे पत्नी से तलाक

Thu, 10 Jan 2019 08:52 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amazon couple
विज्ञापन

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस अपनी पत्नी मैकेंजी बेजोस से तलाक ले रहे हैं। दोनों की शादी 25 साल पहले हुई थी। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों ने जो समय साथ बिताया वह अच्छा था। तलाक के बाद दोस्त बने रहेंगे। 

दुनिया के सबसे अमीर शख्स

बेजोस को दुनिया का सबसे अमीर शख्स भी कहा जाता है। ब्लूमबर्ग के अनुसार उनके पास 137 अरब डॉलर की संपत्ति है। उन्होंने अमेजन की स्थापना साल 1994 में की थी। आज ये एक बहुत बड़ा ब्रांड बन चुका है।  
विज्ञापन


अपने ट्वीट पर बेजोस दंपत्ति ने लिखा है, जैसा कि हमारे दोस्त और परिवार जानते हैं, प्यार भरे एक लंबे समय और तलाक की प्रक्रिया के बाद हमने सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। हम आगे भी दोस्त की तरह जीवन व्यतीत करेंगे। अगर हमें इस बात की जानकारी होती कि हम 25 साल बाद अलग होंगे तो हम इसे दोबारा करेंगे।

बता दें जेफ बेजोस की कंपनी अमेजन की पहली कर्मचारी मैकेंजी बेजोस थीं। दोनों की मुलाकात डी.ई शॉ में हुई थी। दोनों अमेजन की स्थापना से पहले मिले थे। वहीं मैकेंजी एक उपन्यासकार हैं। मैकेंजी ने द टेस्टिंग ऑफ लूथर अलब्राइट और ट्रैप्स सहित कई किताबें लिखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें