फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: मायावती का राज्यसभा से इस्तीफा राजनीतिक स्टंट 

Wed, 19 Jul 2017 07:58 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
amar ujala poll - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गुरुवार को सहारनपुर में दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए राज्यसभा से इस्तीफा दे डाला। मायावती ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जब सत्ता पक्ष मुझे बोलने का मौका ही नहीं दे रहा तो मेरा इस्तीफा देना ही बेहतर है।
विज्ञापन


इससे पूर्व बसपा सुप्रीमो ने गुरुवार सुबह राज्यसभा में दलित उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए उपसभापति कुरियन पर आरोप लगाया था कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा मायावती ने राज्यसभा में सहारनपुर हिंसा का मुद्दा उठाते हुए योगी सरकार पर दलितों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। 

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आपको लगता है राज्यसभा से मायावती का इस्तीफा राजनीतिक स्टंट है?'

पोल के जवाब में हमें कुल 17,132 वोट मिले। इनमें 75.6 फीसदी (12952 वोट) पाठकों ने हां में जवाब दिया, जबकि 22.1 फीसदी (3787 वोट) पाठकों ने माना कि राज्यसभा से मायावती का इस्तीफा राजनीतिक स्टंट नहीं है। वहीं 2.29 फीसदी (393 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें