बिहार की राजनीति में नए युग का सूत्रपात हो गया है। जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार ने गुरुवार को आरजेडी को झटका देते हुए बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बना ली है। नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार की नई सरकार ने विश्वासमत भी हासिल कर लिया है। बिहार में जेडीयू और बीजेपी की गठबंधन की इस नई सरकार आने का राज्य विकास कार्यों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या जेडीयू-बीजेपी गठबंधन से बिहार में वाकई विकास की गति तेज होगी?'
पोल के जवाब में हमें कुल 18,581 वोट मिले। इनमें 68.81 फीसदी (12,786 वोट) पाठकों ने जेडीयू-बीजेपी गठबंधन से बिहार में विकास की गति में तेजी आएगी मानते हुए हां में जवाब दिया, जबकि 27.64 फीसदी (5135 वोट) पाठकों ने माना कि जेडीयू और बीजेपी के एक साथ आने से बिहार में विकास कार्य में तेजी नहीं आएगी। वहीं 3.55 फीसदी (660 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।