फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: बीआरडी मेडिकल कॉलेज की लापरवाही से हुआ गोरखपुर हादसा

Sun, 13 Aug 2017 07:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Amarujala Poll - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
शुक्रवार को गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से 32 बच्चों की मौत होने की खबर सामने आई थी। हालांकि इसके बाद मौत का यह आंकड़ा पिछले 7 दिनों में 60 के पार पहुंच चुका बताया जा रहा है। बता दें कि सीएम योगी खुद तीन दिन पहले ही इस अस्पताल का दौरा कर चुके थे, लेकिन फिर भी वहां इतना बड़ा हादसा हुआ।
विज्ञापन



हादसे के बाद शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा था कि लापरवाही की इन मौतों पर बड़ी कार्रवाई होगी, दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जो मिसाल बनेगी। इसके अलावा गोरखपुर घटना पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री स‌िद्धार्थ स‌िंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया क‌ि लापरवाही देखते हुए बीआरडी के प्र‌िंस‌िपल को न‌िलंब‌ित कर द‌िया गया है जबक‌ि प्र‌िंस‌िपल ने इसके बाद बयान द‌िया क‌ि वह पहले ही त्यागपत्र ल‌िख चुके थे। इस हादसे के बारे में ज्यादातर लोगों ने अपनी राय व्यक्त करते हुए मौतों का कसूरवार बीआरडी मे‌डिकल कॉलेज की लापरवाही को बताया है। 
विज्ञापन

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप भी मानते हैं बीआरडी मे‌डिकल कॉलेज की लापरवाही से हुआ गोरखपुर हादसा?' पोल के जवाब में हमें कुल 11,528 वोट मिले। इनमें 84.85 फीसदी (9,782 वोट) पाठकों ने हां में जवाब देते हुए कहा कि गोरखपुर हादसा बीआरडी मे‌डिकल कॉलेज की लापरवाही से हुआ है, जबकि 11.02 फीसदी (1270 वोट) पाठकों ने माना कि गोरखपुर हादसा बीआरडी मे‌डिकल कॉलेज की लापरवाही से नहीं हुआ है।  वहीं 4.13 फीसदी (476 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें