फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: लोग नहीं चाहते कमल हासन राजनीति में रखें कदम

Fri, 22 Sep 2017 07:44 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
amarujala poll
विज्ञापन
गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन से चेन्‍नई पहुंचकर मुलाकात की। जिसके बाद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी मुलाकात काफी अच्छी रही और उन्होंने भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही उन्होंने कहा था कि कमल को राजनीति में जरूर आना चाहिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कमल हासन के राजनीति में जाने की चर्चाएं सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का उनसे मिलना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो जाता है। खुद कमल हासन भी राजनीति में आने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

पढ़ें- अमर उजाला पोल: रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में केंद्र सरकार की दलीलें सही

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था ' क्या आप मानते हैं कि कमल हासन को राजनीति में एंट्री करनी चाहिए?' पोल के जवाब में हमें कुल 8,326 वोट मिले। इनमें 55.43 फीसदी (4592 वोट) पाठकों ने माना कि साउथ सुपरस्टार कमल हासन को राजनीति में एंट्री नहीं करनी चाहिए, जबकि 44.43 फीसदी (3366 वोट) पाठकों ने कहा कि कमल हासन को राजनीति में एंट्री करनी चाहिए। वहीं 4.42 फीसदी (368 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें