फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: एक साथ तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनेगी टीम इंडिया

Tue, 26 Sep 2017 08:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रविवार को इंदौर वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात देते ही टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हो गई है। सीरीज में लगातार तीन जीत के बाद आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया के 120 अंक हो गए हैं। हालांकि कोलकाता में खेले गए दूसरे वनडे में जीत के साथ ही भारत और दक्षिण अफ्रीका के 119 अंक हो गए थे लेकिन दशमलव अंकों की गणना के बाद टीम इंडिया दूसरे पायदान पर रह गई थी। लेकिन इंदौर में फतह हासिल करते ही टीम इंडिया आधिकारिक रूप से टेस्ट के साथ-साथ वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है।
विज्ञापन



हालांकि आईसीसी सीरीज के समाप्त होने के बाद ही नई रैंकिंग जारी करती है। यदि भारतीय टीम मौजूदा सीरीज में एक और जीत हासिल कर लेती है तो लंबे समय तक वनडे रैंकिंग में नंबर वन पोजीशन पर कायम रहेगी। भारत के नंबर एक पोजीशन पर पहुंचने के बाद दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका के 119 रेटिंग अंक हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम 114 रेटिंग अंक के साथ तीसरे और इंग्लैंड 113 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं न्यूजीलैंड 111 अंक के साथ पांचवें पायदान पर है।

इस सीजन में भारतीय टीम के पास क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर एक टीम बनने का मौका है। फिलहाल टी-20 में भारत पांचवें पायदान पर काबिज है भारत के 115 अंक हैं। टी-20 में टॉप पर न्यजीलैंड है जिसके 125 अंक हैं। भारतीय टीम को अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। जिसमें जीत हासिल कर विराट सेना नंबर वन टीम बन सकती है।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या टीम इंडिया एक साथ तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बन पाएगी?'

पोल के जवाब में हमें कुल 9,084 वोट मिले। इनमें 84.08 फीसदी (7638 वोट) पाठकों ने हां में जवाब देते हुए कहा कि टीम इंडिया एक साथ तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनेगी, जबकि 12.25 फीसदी (1113 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि टीम इंडिया एक साथ तीनों फॉर्मेट में नंबर वन नहीं बन पाएगी। वहीं 3.67 फीसदी (333 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें