फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः 63 फीसदी ने कहा 'आप' में उपजा विवाद भाजपा की साजिश नहीं

Mon, 15 May 2017 07:34 PM IST
amarujala.com, Presented By: अकरम
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल मिश्रा द्वारा आम आदमी पार्टी के चंदे पर लगाए गए आरोपों पर सफाई देते हुए आप प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा था कि इस पूरे खेल के पीछे भारतीय जनता पार्टी शामिल है। संजय ने दावा किया था कि इस पूरी साजिश के पीछे आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से इस तरह के आरोप हमारी पार्टी पर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बहरहाल 'आप' और कपिल मिश्रा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी मुद्दे पर अमर उजाला ने पोल के जरिए पाठकों की राय जाननी चाही। पोल में सवाल किया गया कि क्या आम आदमी पार्टी में उपजा हालिया विवाद भाजपा की साजिश है? इस सवाल पर लोगों ने अपनी राय का खुलकर इजहार किया।

पोल में कुल 12964 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 62.75% (8135) पाठकों का कहना है आम आदमी पार्टी में उपजा हालिया कपिल मिश्रा विवाद भाजपा की साजिश नहीं है। वहीं,  34.8% (4418) पाठक इस बात से इत्तेफाक रखते हैं कि आम आदमी पार्टी में उपजा विवाद भाजपा की ही देन है। इसके अलावा  3.17% (411) पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें