फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंसमवेयर का अब भारत पर अटैक, सरकार का दावा-बड़ा असर नहीं

Mon, 15 May 2017 07:03 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
रैंसमवेयर का अब भारत पर अटैक - फोटो : ANI
विज्ञापन
साईबर वर्ल्ड में तहलका मचाने वाले रैंसमवेयर ने भारत में भी अपनी मौजदूगी दर्ज करा दी है। एक तरफ अभी तक पूरी दुनिया इस साईबर अटैक से निपटने की ही रणनीति बना रही है, तो दूसरी तरफ रैंसमवेयर तेजी से अपने पैर पसार रहा है। रैंसमवेयर से अब भारत भी अछूता नहीं रहा। केरल की एक पंचायत के 4 कंप्यूटरों पर रैंसमवेयर का अटैक हुआ है। हालांकि भारत सरकार का दावा है कि रैंसमवेयर के अटैक का भारत पर कोई खास असर नहीं है।
विज्ञापन


भारत पर रैंसमवेयर का ताजा हमला केरल की पंचायत का है। जहां के 4 कंप्यूटरों को रैंसमवेयर ने अपना शिकार बनाया है।

Wayanad(Kerala): Four computers in a panchayat office infected by cyber attack, cyber police team suspect #Ransomeware pic.twitter.com/6iMrBufWZ8— ANI (@ANI_news) May 15, 2017

 
रैंसमवेयर के बढ़ते हमलों के बावजूद भारत सरकार इससे ज्यादा चिंतित नहीं दिख रही। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत में इस हमले का कोई विशेष असर नहीं दिख रहा है। जो छोटी मोटी दिक्कते हैं, उन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। इस पूरे मामले पर सरकार की नजर है।
विज्ञापन


Bharat pe koi vishesh asar nahi pada,isolated incidents hain,unhe contain kar rahe hain. Monitoring chal rahi hai:RS Prasad on cyber attacks pic.twitter.com/li7FePwern— ANI (@ANI_news) May 15, 2017


गौरतलब है कि पूरी दुनिया के करीब 150 देशों में रैंसमवेयर का प्रभाव पड़ा है। इसकी वजह से कई बड़ी कंपनियों में काम तक ठप हो चुका है, जिसमें फेडएक्स, रेनॉ जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें