फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीजे जाना भारत की ध्यान बंटाने की चाल- पाक रक्षा मंत्री

Wed, 10 May 2017 07:54 PM IST
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
विज्ञापन
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ - फोटो : dawn.com
विज्ञापन
भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक मामले में पाकिस्तान के विदेश सचिव सरताज अजीज का कहना है कि पाकिस्तान सरकार को अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) में पूरा विश्वास है। हम इस मामले में समीक्षा याचिका दायर करने जा रहे हैं। सरकार इस मामले में जांच कर रही है। अजीज ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


सरताज अजीज ने कहा कि हम भारत की याचिका और आईसीजे की अथॉरिटी का विश्लेषण कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से इस संबंध अगले कुछ दिनों में बयान जारी किया जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान की विदेश सचिव की ओर से कुलभूषण जाधव की फांसी के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई थी।

पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जांजुआ ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने आईसीजे के फैसले को अवैध करार दिया। जांजुआ ने यहां तक कहा कि जाधव मामले पर आईसीजे अपनी सीमा को लांघ रहा है। जांजुआ ने ट्वीट किया, ‘इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) ने मंगलवार को कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगा दी। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस अपनी सीमाएं लांघकर हमारे आंतरिक मामले में दखल दे रहा है। यह हरकत अस्वीकार्य है।’
विज्ञापन


जांजुआ के इस ट्वीट को नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने भी री-ट्वीट किया। कुछ देर बाद जांजुआ ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इससे पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि यह भारत की ध्यान बंटाने की चाल है। आसिफ ने ट्वीट में कहा, ‘आईसीजे को भारत का पत्र पाकिस्तान में सरकार समर्थित आतंकवाद के मुद्दे से ध्यान बंटाने की चाल है। कुलभूषण को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अपराध के मामले में सजा दी गई है।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें