फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : 64.34 फीसदी की राय, मोदीराज आने से 'एवरी पर्सन इज इंपोर्टेंट' हुआ

Mon, 01 May 2017 07:48 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने VVIP कल्चर को खत्म करते हुए लाल और नीली बत्ती के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने का फैसला लिया था जो 1 मई को यानि आज से लागू हो गया। हालांकि, कुछ मंत्रियों ने तो जिस दिन फैसला लिया गया था, उसी दिन से अपनी गाड़ियों से लालबत्ती हटा रहे हैं। जिनमें से अधिकांश बीजेपी के मंत्री शामिल हैं। केन्द्र सरकार के मंत्रियों से लेकर बीजेपी शासित राज्यों के मंत्रियों में अपनी सरकारी गाड़ियों से लाल बत्ती उतारने की होड़ लग गई।
विज्ञापन


यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही कई मंत्रियों ने खुद अपनी कार से लाल बत्ती उसी दिन उतार दी। ज्यादातर मंत्रियों ने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी डाली। मंत्रियों का कहना है कि मोदी सरकार का फैसला बड़े बदलाव की दिशा में उठाया गया कदम है। लोकतंत्र में असली वीआईपी जनता ही है। इस बात का जिक्र पीएम ने रविवार को 'मन की बात' प्रोग्राम के जरिए भी किया। 
जिसमें उन्होंने कहा था कि अब हर व्यक्ति वीआईपीए होगा। इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आपको अब लगता है कि मोदीराज आने से 'एवरी पर्सन इज इंपोर्टेंट' हो गया है?' पोल के जवाब में हमें कुल 7443 वोट मिले। इनमें 64.34% (4789) लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि 32.65% लोगों ने (2430) ने कहा कि मोदीराज आने के बाद एवरी पर्सन इपोर्टेंट नहीं हुआ है। वहीं 2.01% (224) पाठक इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें