फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः केजरीवाल का चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करना गलत

Wed, 05 Apr 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर सही नहीं माना है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी चुनाव में गड़बड़ की गई थी। उन्होंने पूछा कि मध्य प्रदेश के चुनाव के लिए यूपी के बंदे का नाम कैसे निकला। ये मशीन यूपी के कानपुर के गोविंदपुर से आई है।  ज्यादातर पाठकों को लगता है कि केजरीवाल द्वारा ईवीएम में धांधली को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करना काफी गलत है। चुनाव आयोग हमेशा से विश्वसनीय रहा है। 
विज्ञापन


सोमवार को मध्य प्रदेश के भ‌िंड में उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा क‌िए गए डेमो के दौरान ईवीएम मशीन से भाजपा को ही वोट जाने के मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने एक बार फ‌िर बीजेपी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को बड़ा चैलेंज भी दे डाला।इस पर चुनाव आयोग ने इसका जवाब देते हुए कहा ‌है कि मध्य प्रदेश में उप-चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से कोई ईवीएम नहीं ले जाया गया है।इसी को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठकों की राय जनानी चाही। पोल में सवाल किया गया कि क्या चुनाव आयोग पर केजरीवाल के दावों से आप सहमत हैं?

सवाल के जवाब में बढ़चढ़कर प्रतिक्रियाएं आईं। सबसे ज्यादा 33.28 फीसदी (4052) पाठकों ने कहा कि वो केजरीवाल की बात से सहमत हैं। वहीं  65.35 फीसदी (7956) पाठकों ने कहा कि केजरीवाल द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए पक्षपात लगाए जाने के आरोप से असहमति जताई। वहीं, 1.37 फीसदी (167) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 12,175 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें