फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला उदय अवार्ड्स: जेपी नड्डा बोले- निर्भीकता, स्वतंत्रता और राष्ट्रवाद की मशाल लेकर निरंतर आगे बढ़ रहा अखबार

Wed, 04 May 2022 10:58 PM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। 

सार

अमर उजाला उदय अवार्ड के तहत कोरोना संक्रमण के दौरान बेहतर काम करने वाली 14 हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने ‘अमर उजाला उदय काफी टेबल बुक’ का विमोचन भी किया। 
 
विज्ञापन
अमर उजाला उदय अवॉर्ड्स में जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला पिछले 75 साल से निर्भीकता, स्वतंत्रता और राष्ट्रवाद की मशाल लेकर निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस बीच संस्थान ने कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन बिना डिगे 1948 से अब तक निर्भीक पत्रकारिता का अमृत सफर जारी रखा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में बुधवार को आयोजित अमर उजाला उदय अवार्ड में यह बातें कहीं। कार्यक्रम में ‘अमर उजाला उदय काफी टेबल बुक’ का विमोचन करने के साथ कोरोना संक्रमण के दौरान समाज के लिए बेहतर काम करने वाली 14 शख्सियतों को भी जेपी नड्ड़ा ने सम्मानित किया।

विज्ञापन


नड्डा बोले- अमर उजाला को साधुवाद
नड्डा ने सम्मान समारोह में आमंत्रित करने पर अमर उजाला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दिवंगत डोरी लाल अग्रवाल और मुरारी लाल माहेश्वरी ने जिस सपने के साथ अमर उजाला को स्थापित किया था, वह आज साकार हो रहा है। संस्थान ने उदय अवार्ड के माध्यम से कोरोना काल की विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने कार्य क्षेत्र में अहम योगदान करने वाले उद्यमियों, शिक्षाविदों, रीयल एस्टेट कारोबारियों को सम्मानित किया। नड्डा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में अखबार पहुंचाना टेढ़ी खीर था पर अमर उजाला को साधुवाद, जिसने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू तक अखबार पहुंचाने का काम किया। अमर उजाला ने पहाड़ी गांवों की जरूरतों को सरकार और सरकारी योजनाओं को गांवों तक ले जाने का काम किया।

विज्ञापन


अमर उजाला ने समाज के जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद की 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे बहुत से संस्थानों ने जरूरतमंद लोगों की मदद का काम शुरू किया, लेकिन बाद में इसे रोक दिया। अमर उजाला ने शिक्षा, चिकित्सा और भाषा के क्षेत्र में समाज के जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद की है। अमर उजाला जरूरतमंदों को छात्रवृत्ति देने का काम कर रहा है। स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का काम कर रहा है। हिंदी के विकास के लिए सतत ‘हिंदी हैं हम’ और ‘शब्द सम्मान’ जैसे समारोह सराहनीय हैं। नड्डा ने कहा कि उन्हें हाल ही में पता चला है कि अमर उजाला ने हिमाचल के आठ गांवों को गोद ले रखा है। वहां विकास का पूरा जिम्मा अमर उजाला ने उठा रखा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पत्रकारिता टेढ़ी खीर है, इमरजेंसी के दौर में पत्रकारिता कठिन दौर से गुजरी है। कलम निरंतर चलती रहे, यही प्रजातंत्र की ताकत है। अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी ने कहा कि कोरोना काल में लाखों लोगों ने रोजी रोटी के लिए संघर्ष किया। ऐसे समय में कई महत्वपूर्ण लोगों ने अपने कार्यक्षेत्र में संघर्ष कर बहुत शानदार काम किया है। अमर उजाला ऐसी शख्सियतों को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

इन्हें मिला सम्मान
डॉ. असीम कुमार विश्वास, हर्ष राज द्विवेदी, पूनम शर्मा, विशू त्रिपाठी, सुधीर सिंघल, मरगूब त्यागी, सुदीप रोहिला, ओपी अग्रवाल, बृजपाल सिंह त्यागी, दीपक अग्रवाल, अमन मदान, संजीव गुप्ता, पीयूष द्विवेदी और साहिल मंगला को अमर उजाला उदय अवार्ड दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें