अयोध्या में सीएम योगी ने गर्भगृह की पहली शिला रखी। वहीं, सोनिया-राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया, राजनीति, खेल और बिजनेस जगत की बड़ी खबरें यहां पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 7
National Herald Case
- फोटो : Amar Ujala
सोनिया गांधी को ईडी का समन
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। राहुल को दो जून और सोनिया को आठ जून को पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होना है। ईडी का यह नोटिस नेशनल हेराल्ड के मामले में भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 7
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Agency
योगी आदित्यनाथ ने किया शिलान्यास
अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल है। राम भक्त उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास कर दिया है। इससे पहले सीएम योगी ने निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह का शिला पूजन किया। मंत्रोच्चरण के साथ आधारशिला रखी गई। पढ़ें पूरी खबर
4 of 7
मशहूर गायक दिवंगत कृष्ण कुमार (केके) कुन्नथ
- फोटो : twitter
केके के निधन से शोक में डूबा देश
मंगलवार रात मनोरंजत जगत ने अपना एक चमकता खो दिया। मशहूर सिंगर केके के निधन की खबर सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। लोग अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनके चहेते सिंगर अब उनके बीच नहीं हैं। देर रात केके के निधन की जानकारी सामने आते ही पूरा देश शोक में डूब गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 7
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
अरविंद केजरीवाल पर भाजपा हमलावार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को जैन को कट्टर ईमानदार और देशभक्त करार देते हुए बचाव किया था और कहा था कि उन पर लगे आरोप गलत हैं। ईरानी ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार देश से गद्दारी के समान है। उन्होंने पूछा कि ऐसे में फिर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक ‘गद्दार’ का बचाव क्यों रहे हैं जिसने सरकारी खजाने और जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक न्यायाधीश की तरह भूमिका निभाई और उन्हें क्लीनचिट दे दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 7
सौरव गांगुली
- फोटो : अमर उजाला
सौरव गांगुली शुरू करेंगे नई पारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के क्रिकेट में 30 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने बुधवार (एक जून) को ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो एक नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में गांगुली ने विस्तार से कुछ नहीं बताया है। उन्होंने इतना जरूर लिखा है कि जल्द ही वो इस बारे में पूरी दुनिया को बताएंगे। गांगुली के ट्वीट के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो बीसीसीआई अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया है कि गांगुली ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। पढ़ें पूरी खबर
याआन शहर में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप
दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के याआन शहर में बुधवार दोपहर 6.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (सीईएनसी) के अनुसार, भूकंप ने स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे सिचुआन में याआन के लुशान काउंटी को हिला दिया। सीईएनसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र 17 किलोमीटर की गहराई में 30.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.9 डिग्री पूर्वी देशांतर पर देखा गया। पढ़ें पूरी खबर