अमर उजाला की लोकप्रियता बरकरार
- फोटो : अमर उजाला
सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के पाठकों में 'अमर उजाला' (मुख्य अखबार) की श्रेष्ठता बरकरार है। इंडियन रीडरशिप सर्वे की पहली तिमाही के मुकाबले तीसरी तिमाही में 'दैनिक जागरण' (मुख्य अखबार) की पाठक संख्या में जहां 21 लाख यानि 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं 'हिंदुस्तान' (मुख्य अखबार) के पाठकों की संख्या में 23.6 लाख यानि 23 फीसदी की कमी आई है।
इंडियन रीडरशिप सर्वे की तीसरी तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के युवा पाठकों (16 से 39 साल) में 'अमर उजाला' की लोकप्रियता बरकरार है, जबकि इसी आयु वर्ग में 'दैनिक जागरण' के जहां 12.8 लाख पाठक कम हुए हैं, वहीं 'हिंदुस्तान' के 13.8 लाख पाठक कम हुए। इस अवधि में शहरी पाठकों में अमर उजाला सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड बना हुआ है। यह दिखाता है कि युवा वर्ग में 'अमर उजाला' का क्रेज कायम है। 'अमर उजाला' के पाठकों में आगरा में 57 प्रतिशत, बरेली में 34 प्रतिशत, अलीगढ़ में 23 प्रतिशत, कानपुर में 15 प्रतिशत, मेरठ व मुरादाबाद में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि लखनऊ में दूसरी के मुकाबले तीसरी तिमाही में 11 प्रतिशत पाठकों का इजाफा हुआ।
सर्वे के मुताबिक न्यू कंज्यूमर क्लासिफिकेशन सिस्टम (एनसीसीएस ए1+ए2+ए3) में भी 'अमर उजाला' के करीब 80 हजार पाठक बढ़े, जबकि 'दैनिक जागरण' और 'हिंदुस्तान' के क्रमश: 2.8 लाख और 3.11 लाख पाठक कम हुए हैं। यह समस्त आंकड़े आईआरएस की एवरेज ईशू रीडरशिप पर आधारित है।