फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय पर केंद्रित रहेगा इस बार का अमर उजाला संवाद

Tue, 02 Jan 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के जागरूक पाठक ही उसकी पहचान हैं। अमर उजाला के प्रति उनका भरोसा ही वह मजबूत सीढ़ी है, जिसकी वजह से यह पाठकों के दिलों पर राज करता है। यह भी सच है कि विकास से समृद्ध‌ि आती है और इसका असर लोगों के जीवन पर पड़ता है। यही कारण है कि अमर उजाला ने देवभूमि उत्तराखंड में संवाद का आयोजन किया है। यह संवाद उत्तराखंड उदय विषय पर 8 जनवरी को राजधानी देहरादून में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन



केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, पोत परिवहन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी, संवाद के मुख्य अतिथि होंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सम्माननीय अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी सड़क और विकास को एक-दूसरे का पूरक मानते हैं और उनकी कार्यशैली में यह स्पष्ट रूप से दिखाई भी देता है। उन्होंने सड़क तथा राजमार्गों के विकास तथा निर्माण में पारदर्शिता तथा तेजी का संचार किया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड संवाद का आयोजन राज्य में निवेश के क्षेत्र और संभावनाओं पर चर्चा के लिए किया जा रहा है। उत्तराखंड में मुख्य रूप से पर्यटन, सिनेमा, उद्योग तथा शिक्षा व खेल में निवेश की प्रबल संभावनाएं हैं। खास बात यह है कि राज्य में इन क्षेत्रों में निवेश के लिए तेजी से निवेशक आगे आ रहे हैं। जल्द ही उत्तराखंड पर्यटन, सिनेमा, उद्योग, शिक्षा और खेल में निवेश की संभावनाओं वाला बड़ा राज्य बन जाएगा। इस पर चर्चा के लिए संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञ जानकारों को आमंत्रित किया गया है, जिनकी जानकारी जल्द ही आपके साथ शेयर की जाएगी।

हमारे पाठक भी इस संवाद का हिस्सा बन सकेंगे। #AmarUjalaSamwad के जरिए वे अपने सवालों को ट्विटर के माध्यम से उत्तराखंड उदय संवाद में उपस्थित गणमान्य अतिथियों से पूछ सकेंगे।उत्तरखंड उदय संवाद के जरिये यह जानने की कोशिश की जाएगी कि आखिर किन खूबियों के चलते उत्तराखंड जल्द ही निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन जाएगा।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के बदलते आयाम पर कें‌द्रित था 2016 का अमर उजाला संवाद

अमर उजाला संवाद 2016
गौरतलब है कि साल 2016 में उत्तरप्रदेश के बदलते आयाम विषय पर अमर उजाला संवाद का सफल आयोजन किया गया था। तब राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद, कवि कुमार विश्वास, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता राजकुमार राव, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दी‌क्षित, भाजपा सांसद वरुण गांधी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य वीरेंद्र सहवाग शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें