फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad 2025: 'संवाद' में हिस्सा लेंगे प्रेरक वक्ता गौर गोपाल दास; जीवन शैली को लेकर खोलेंगे कई राज

Sun, 08 Jun 2025 08:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून

सार

जिन हस्तियों का पूरे देश में मान-सम्मान है, वे अमर उजाला संवाद उत्तराखंड में आपसे रूबरू होने के लिए 10 जून को देहरादून पहुंच रहे हैं। अगर आप भी उन्हें देखना, सुनना चाहते हैं तो अपना पंजीकरण करा लें। ताकि आप भी आईएसबीटी के निकट स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें।
विज्ञापन
गौर गोपाल दास - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला उत्तराखंड संवाद 2025 में सिनेमा, खेल और अध्यात्म का संगम होगा। इसमें आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी और प्रेरक वक्ता गौर गोपाल दास अपने अनुभव साझा करने के साथ सफलता के मंत्र भी देंगे। 10 जून को हरिद्वार रोड स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में कई विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे।

विज्ञापन

 
25 साल से अधिक समय से सात्विक और संत के समान जीवन जी रहे गौर गोपाल दास मोटिवेशनल स्पीकर और आध्यात्मिक विद्वान के रूप में जाने जाते हैं। गोपाल दास का परिचय संत, लेखक और फिल्ममेकर के रूप में भी दिया जाता है। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो काफी लोकप्रिय होते हैं। 500 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल करने वाले इनके वीडियो युवाओं के बीच भी खासे लोकप्रिय हैं। गौर गोपाल दास कहते हैं कि उनका लक्ष्य केवल सकारात्मक बदलाव लाना है। वे मानवीय रिश्तों, आनंद और जीवन के उद्देश्य को लेकर युवाओं का मार्गदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें
Amar Ujala Samwad: सिनेमा, खेल, अध्यात्म का होगा संगम, सुनील शेट्टी, भज्जी और स्वामी कैलाशानंद देंगे गुरुमंत्र 
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में हिस्सा लेंगे हरभजन सिंह, टेस्ट कप्तान और इंग्लैंड सीरीज पर रखेंगे राय 

जाने-माने प्रेरक वक्ता व लाइफ कोच
सोशल मीडिया में 51 लाख से अधिक अनुयायी वाले गौर गोपाल दास जाने-माने प्रेरक वक्ता व लाइफ कोच हैं। इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ने के बाद वे इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) से जुड़ गए। 

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
महाराष्ट्र में जन्मे दास ने कुसरो वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुणे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। 1992 में स्नातक करने के बाद पुणे के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से 1995 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री की और एक नामी कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


1996 में नौकरी छोड़ इस्कॉन में शामिल
1996 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और इस्कॉन में शामिल हो गए। जीवन के अद्भुत रहस्य, जीवन में संतुलन और उद्देश्य उनकी चर्चित पुस्तक रही। भारतीय जीवन शैली को लेकर उनकी गहन पकड़ है, जिस पर लोग उन्हें सुनने के लिए दूर-दराज से आते हैं। 

यह भी पढ़ें
Amar Ujala Samwad: 'संवाद' में हिस्सा लेंगे आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी; सफलता का गुरुमंत्र भी देंगे 
Samwad 2025: 'संवाद' में शिरकत करेंगे स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा; कोरोना की लहर समेत इन मुद्दों पर करेंगे बात 
Samwad 2025: 'संवाद' में शिरकत करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; 'ऑपरेशन सिंदूर' और रक्षा क्षेत्र पर करेंगे बात

ये हस्तियां भी होंगी शामिल
संवाद में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मशहूर कमेंटेटर व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर लखन रावत, नीतू बिष्ट व तान्या मित्तल, आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी, मिराई एसेट के वाइस चेयरमैन व सीईओ स्वरूप मोहंती, वेंचर कैटलिस्ट डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा शामिल होंगे। शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए देश-विदेश में ख्याति प्राप्त डॉ. अभय बंग भी संवाद में राज्य के परिप्रेक्ष्य में अपने विचार रखेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें