फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad 2025: संवाद में आज भी रहेगा राजनीति-खेल और मनोरंजन की हस्तियों का जमावड़ा, कब-कहां और कैसे देख पाएंगे?

Fri, 18 Apr 2025 07:25 AM IST
स्वप्निल शशांक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Amar Ujala Samwad Lucknow 2025: अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन भी मंच पर राजनीति, मनोरंजन और खेल जगत इत्यादि से जुड़ी हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। आइए जानते हैं अमर उजाला संवाद 2025 से जुड़ी सभी जानकारियां...
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार से शुरू हुआ अमर उजाला का वैचारिक संवाद कार्यक्रम आज भी जारी रहेगा। इसमें देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति के पुरोधा जुटेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले 17 अप्रैल को संवाद का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीति, मनोरंजन और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा अखिलेश यादव जैसी राजनीतिक हस्तियां भी इस कार्यक्रम में पहुंचेंगी। 

मनोरंजन जगत से पहले दिन इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा ने मंच की शोभा बढ़ाई। आज विनीत कुमार सिंह, अमित सियाल और मनोज मुंतशिर जैसी हस्तियां शिरकत करेंगी। वहीं, खेल जगत से विश्व कप विजेता खिलाड़ी सुरेश रैना भी खेल पर अपने-अपने विचार साझा करते दिखेंगे। आइए जानते हैं अमर उजाला संवाद 2025 से जुड़ी सभी जानकारियां...
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में निकहत-विजेंदर सुनाएंगे ओलंपिक के रोचक किस्से, रैना आईपीएल पर करेंगे बात

अमर उजाला संवाद 2025 कार्यक्रम कब शुरू हुआ?
अमर उजाला संवाद 2025 कार्यक्रम 17 अप्रैल को शुरू हुआ। यह आज यानी 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 

अमर उजाला संवाद 2025 कार्यक्रम कहां आयोजित हो रहा है?
अमर उजाला संवाद 2025 कार्यक्रम लखनऊ के गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हो रहा है।

अमर उजाला संवाद 2025 कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल होगा?

17 अप्रैल को कौन-कौन से अतिथि शामिल हुए 
  • योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
  • जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार
  • प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे, शिक्षाविद्
  • डॉ. मिक्की मेहता, स्वास्थ्य गुरु
  • सुदर्शन पटनायक, अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार
  • विशाल फुरिया, बॉलीवुड फिल्म निर्देशक
  • तेजस प्रभा विजय देउस्कर, फिल्म निर्देशक
  • इमरान हाशमी, अभिनेता
  • नुसरत भरूचा, अभिनेत्री
  • जूही बब्बर सोनी, अभिनेत्री
  • डॉ. अनिरुद्धाचार्य, संस्थापक, गौरी गोपाल आश्रम, वृन्दावन
  • अजहर इकबाल, कवि
  • नरेंद्र नाथ धर दुबे, कीर्ति चक्र विजेता, सेवानिवृत्त बीएसएफ डीआईजी
  • विजेंदर सिंह, मुक्केबाज
  • निकहत जरीन, मुक्केबाज
  • शिखा शर्मा, अंतरराष्ट्रीय रंगोली कलाकार

18 अप्रैल की अतिथि सूची
  • अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री
  • केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री
  • ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री
  • जनरल मनोज पांडे, पूर्व सेना प्रमुख
  • प्रो. अभय करंदीकर, सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
  • सुरेश रैना, पूर्व क्रिकेटर
  • मनोज मुंतशिर, गीतकार
  • विनीत कुमार सिंह, अभिनेता
  • मनीष विज, मैनेजिंग पार्टनर, स्माइल ग्रुप
  • नीलेश शाह, एमडी, कोटक म्यूचुअल फंड
  • स्नेहिल दीक्षित मेहरा, अभिनेता और कंटेंट क्रिएटर
  • हर्षवर्धन वर्मा, कंटेंट क्रिएटर

यह भी पढ़ें: Amar Ujala Samwad: 'संवाद' में हिस्सा लेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, विकास समेत अन्य मुद्दों पर रखेंगे अपने विचार
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद कहां देख सकते हैं?
अमर उजाला संवाद 2025 कार्यक्रम आप अमर उजाला के यूट्यूब चैनल, अमर उजाला उत्तर प्रदेश के यूट्यूब चैनल, अमर उजाला के इंस्टाग्राम पेज, अमर उजाला के फेसबुक पेज और अमर उजाला के एक्स/ट्विटर पेज पर लाइव देख सकते हैं। इसके साथ ही अलग-अलग अतिथियों से जुड़े वीडियोज भी आप इन चैनलों पर देख सकते हैं। इस कार्यक्रम से जुड़े लाइव अपडेट्स और इंटरव्यू आप Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें