फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : हां, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सरकार को क्राउड फंडिंग की सहायता लेनी चाहिए

Thu, 20 Sep 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्राकृतिक आपदाएं या दैवीय आपदाएं कभी-कभी बेहद खराब हालात पैदा कर देती हैं। इनसे निपटना भी काफी चुनौती पूर्ण होता है। उदाहरण के तौर पर केदारनाथ और केरल में आई आपदा के परिणाम से सभी परिचित हैं। इसके अलावा बाढ़, भूकंप, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन आदि की घटनाएं तबाही लेकर आती हैं। इनसे निपटना इसलिए भी मुश्किल होता है क्योंकि इनके आने के बारे में कोई पुख्ता भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। फिर इनसे निपटने में सरकार क्या और कैसे सहायता ले सकती है, यह सवाल बड़ा महत्वपूर्ण है। वहीं क्राउड फंडिंग उचित मुद्दे पर आर्थिक सहायता जुटाने के लिए बीते समय में काफी बेहतर विकल्प के रूप में निकल कर आया है। 
विज्ञापन


इसी मुद्दे को लेकर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल कराया था कि 'क्या प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सरकारों को क्राउड फंडिंग की सहायता लेनी चाहिए?' पोल में 71.21 प्रतिशत लोगों का मानना है कि सरकार को क्राउड फंडिंग का प्रयोग करना चाहिए वहीं, 28.79 प्रतिशत लोग मानते हैं कि सरकार को इस माध्यम का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें