फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः बीजेपी में बने रहना ही सिद्धू के राजनीतिक करियर के लिए बेहतर

Mon, 22 Aug 2016 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : gettyimages
विज्ञापन
राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अब तक अपना अगला दांव नहीं चला है। कुछ समय पहले तक उनके 'आप' में शामिल होने की अटकलें थीं, लेकिन अब इसकी संभावनाएं कम ही नजर आ रही हैं। अब चर्चा है कि वह अलग पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस ने भी सिद्धू को पंजाब में बड़ा ऑफर देने की बात कही है, लेकिन अभी तक उन्होंने इस पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। यानी अलग-अलग तरह की सियासी चर्चा है लेकिन सिद्धू का अगला कदम क्या होगा, यह अभी तक पूरी तरह साफ नहीं है। अमर उजाला ने पाठकों से पोल कराकर यह जानना चाहा कि सिद्धू के राजनीतिक करियर के लिए क्या बेहतर है? इस पर करीब 7,031 लोगों ने अपनी राय साझा की।

पोल से जो नतीजे सामने आए हैं, उसके मुताबिक, 62.24 फीसदी लोग मानते हैं कि सिद्धू के राजनितिक भविष्य के लिए बेहतर यह है कि वे बीजेपी के साथ बने रहे। वहीं, करीब 24.69 फीसदी लोग मानते हैं कि उन्हें आम आदमी पार्टी ज्वॉइन करनी चाहिए। हालांकि 13.07 फीसदी लोग ऐसे भी हैं जो यह चाहते हैं कि सिद्धू को अपनी अलग पार्टी बना लेनी चाहिए, यही उनके राजनीतिक भविष्य के लिए बेहतर रास्ता है। 
विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू की लोकप्रियता पंजाब के बाहर देश के अन्य हिस्सों में भी है। क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू कई कॉमेडी शो में जज की भूमिका निभाकर टीवी की दुनिया का चर्चित चेहरा भी बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें