फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: देश के वाहन और सड़कें कोहरे व स्मॉग का सामना करने लायक नहीं

Fri, 22 Dec 2017 08:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे ने ऐसा कोहराम मचाया कि एक के बाद एक कई गाड़ियां टकरा गईं और एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की जान चली गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा की ओर जा रही रोडवेज बस ने पीछे से आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बस ने बगल से जा रहे बुलेट को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस टक्कर के कारण बुलेट सवार ऑस्ट्रेलियाई नागरिक मैथ्यू गंभीर रूप से घायल हो गया ज‌िसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। इस घटना के बाद देश के वाहन तथा सड़क व्यवस्था पर सवाल खड़े होना लाजिमी है।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या हमारे देश के वाहन तथा सड़कें कोहरे व स्मॉग का सामना करने के लायक नहीं हैं'? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कुल 9713 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 58.2 फीसदी (5653 वोट) ने माना कि देश के वाहन तथा सड़कें कोहरे व स्मॉग का सामना करने के लायक नहीं। जबकि 38.26 फीसदी पाठकों (3716 वोट) ने माना ऐसा नहीं है। वहीं, 3.54 फीसदी (344 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें