फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए कोचिंग और ट्यूशन जरूरी नहीं

Fri, 03 May 2019 08:18 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी किया था। परीक्षा में शीर्ष स्थानों पर रहे छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता के पीछे का कारण सतत मेहनत और लगन बताया था। बीते लंबे समय से स्कूल के साथ कोचिंग व ट्यूशन लेना एक तरह का फैशन बन चुका है। अक्सर लोग मान लेते हैं कि बिना कोचिंग या ट्यूशन के परीक्षा में अच्छे अंक नहीं लाए जा सकते।

विज्ञापन


इस पर अमर उजाला ने अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए ट्यूशन और कोचिंग आवश्यक है? सवाल के जवाब में कुल 4872 वोट पड़े। इनमें 43.51 फीसदी लोगों ने कहा कि परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए कोचिंग और ट्यूशन जरूरी है। वहीं, 56.49 फीसदी लोगों ने कहा कि अच्छे अंकों के लिए कोचिंग व ट्यूशन की कोई जरूरत नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें