फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक पर खिंचीं तलवारें, भाजपा के हमले पर अहमद पटेल ने कहा-ये जवानों का अपमान है

Fri, 03 May 2019 07:56 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, अहमद पटेल
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भाजपा और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा को अहम मुद्दा बनाए जाने के बाद अब कांग्रेस भी अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कार्यों का श्रेय लेने से पीछे नहीं रहना चाहती। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला के मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) शासन के दौरान छह सर्जिकल स्ट्राइक करने के दावे की भाजपा ने खिल्ली उड़ाई है। भाजपा ने व्यंग्य के अंदाज में ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस को खुद ही पता नहीं कि कितनी सर्जिकल स्ट्राइक हुई। 

विज्ञापन


भाजपा ने अपने ट्वीट में कहा, 'कांग्रेस ने इतनी सर्जिकल स्ट्राइक की, इतनी सर्जिकल स्ट्राइक की... कि उन्हें खुद ही नहीं पता कि कितनी सर्जिकल स्ट्राक की।' 

इस ट्वीट के साथ भाजपा ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें 'मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान हुई सर्जिकल स्ट्राइक' की कांग्रेस नेताओं द्वारा बताई गई अलग-अलग संख्या को दिखाया गया है। सबसे आखिर में भाजपा ने सेना के बयान के हवाले से दावा किया है कि साल 2016 से पहले भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का कोई रेकॉर्ड नहीं है। 



गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बड़ा दावा किया कि यूपीए शासन के दौरान छह सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक सूची भी जारी की। राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सैन्य अभियानों से राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कभी नहीं की। वहीं भाजपा नेता अरुण जेटली ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सर्जिकल स्ट्राइक अदृश्य और अज्ञात थी। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि यूपीए सरकार ने छह सर्जिकल स्ट्राइक की थी- पुंछ के भट्टल सेक्टर में (19 जून 2008), केल में शारदा सेक्टर, नीलम नदी घाटी के पार (30 अगस्त-1 सितंबर 2011), सावन पात्रा चेकपोस्ट (6 जनवरी 2013), नाजपीर सेक्टर (27-28 जुलाई 2013), नीलम घाटी (6 अगस्त 2013) और एक सर्जिकल स्ट्राइक 23 दिसंबर 2013 को की गई थी। 

 

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के दावों पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा है कि यह जवानों का अपमान है। पटेल ने कहा, "वे किसी भी तरह चुनाव जीतना चाहते हैं। हमने कभी यह श्रेय नहीं लिया कि भले ही हवाई हमले हों या बांग्लादेश युद्ध, इसका श्रेय सुरक्षा बलों को दिया जाना चाहिए। यह कांग्रेस का अपमान नहीं है, यह जवानों का अपमान है।"

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें