फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: आतंकियों के जेल से फरार होने की बात को ज्यादा तरजीह देनी चाहिए

Tue, 01 Nov 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भोपाल की सेंट्रल जेल से फरार हुए सिमी के 8 आतंकियों के एनकाउंटर पर राजनीति रुकने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस, वामदल और आम आदमी पार्टी ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था कि जिस प्रकार से सिमी के लोग जेल तोड़कर भाग रहे हैं, उसमें ये भी जांच होनी चाहिए कि कहीं इसमें मिलीभगत तो नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की है, साथ ही AIMIM के अध्यक्ष असदउद्दीन अोवैसी और वामदलों ने भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


एनकाउंटर पर उठे सवाल को लेकर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से राय जानने की कोशिश की। सवाल ये था कि किस बात को ज्यादा तरजीह देनी चाहिए? आतंकियों के जेल से फरार होने को या मुठभेड़ में मारे जाने को ? इसके लिए पाठकों को तीन विकल्प दिए गए। पहला आतंकियों का फरार होना, दूसरा मुठभेड़ में मारा जाना और तीसरा कह नहीं सकते।

कुल 3,817 पाठकों ने इन ऑनलाइन पोल में हिस्सा लिया। इसमें सबसे अधिक 51.43 फीसदी यानि 1,963 पाठकों ने पहले विकल्प को चुना है। इनका मानना है कि आतंकियों के जेल से फरार होने की बात को ज्यादा तरजीह देनी चाहिए। वहीं 44.56 फीसदी यानि 1,701 पाठकों ने माना कि मुठभेड़ में मारे जाने की बात को ज्यादा तरजीह देनी चाहिए। 4.01 फीसदी यानि 153 पाठकों ने कह नहीं सकते, विकल्प को चुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें