फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : गड्ढों से भरी सड़कों के लिए राज्य सरकारें हैं सबसे ज्यादा जिम्मेदार

Fri, 07 Dec 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में सड़कों के गड्ढे आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं। गुरुवार को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान चिंता जताई थी। साल 2013-2017 के बीच सड़कों पर गड्ढों के कारण 14,926 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सवाल यह उठता है कि इन गड्ढों के लिए असल में जिम्मेदार कौन है? कोई इसमें राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहरा रहा है तो कोई निर्माण एजेंसियों को। 

विज्ञापन


इसी को लेकर हमने अपने पाठकों से ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि गड्ढों से भरी खराब सड़कों के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार कौन है? इसके जवाब में कुल 4232 वोट पड़े। इसमें 65.12 फीसद लोगों का मानना है कि इन हालात के लिए राज्य सरकारें ही जिम्मेदार हैं वहीं, 32.029 फीसद लोगों ने इसके लिए निर्माण एजेंसियों को जिम्मेदार माना और 2.79 पीसद लोगों का मानना है कि गड्ढों के लिए इन दोनों में कोई जिम्मेदार नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें