फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना चुनाव 2018: मतदान केंद्र के भीतर ले रहा था सेल्फी, पुलिस ने किया अरेस्ट

Fri, 07 Dec 2018 08:10 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
तेलंगाना में हैदराबाद के राजेंद्र नगर इलाके में स्थित एक मतदान केंद्र पर मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए कथित रूप से सेल्फी लेने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए मतदाता की पहचान शिव शंकर के रूप में की गई। आज सुबह उसने मतदान केंद्र के भीतर एक सेल्फी खींची। इसके बाद एक मतदान अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र में मोबाइल फोन का इस्तेमाल निषेध है। पुलिस उपायुक्त एन प्रकाश रेड्डी ने बताया कि उसने मतदान केंद्र के भीतर सेल्फी खींची, इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि शिव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
विज्ञापन


तेलंगाना में बाकी राज्यों के साथ 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें