प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक देश को समर्पित किया। इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप की घटनाओं को शर्मशार करार दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'रेप की घटनाओं देश को शर्मशार किया है। मैं देशवासियों को जिन बेटियों के साथ अन्याय हुआ उन्हें न्याय मिलकर रहेगा। कोई भी अपराधी बचकर नहीं निकलेगा। पिछले 2 दिनों से जो घटनाएं चर्चा में है, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक हैं। एक समाज के रूप में, एक देश के रूप में हम सब इस के लिए शर्मसार हैं।'
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'उन्नाव और कठुआ में हुई घटनाओं के लिए सबसे ज्यादा कौन जिम्मेदार है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 2381 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 52.58 फीसदी (1252 वोट) पाठकों ने माना कि उन्नाव और कठुआ में हुई घटनाओं के लिए सबसे ज्यादा समाज जिम्मेदार है। जबकि 47.42 फीसदी (1129) पाठकों ने माना कि उन्नाव और कठुआ में हुई घटनाओं के लिए सबसे ज्यादा प्रशासन जिम्मेदार है।